फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को मारने के मामले में केस दर्ज

Sun, 10 Jul 2016 10:44 PM IST
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
विज्ञापन
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। उत्तर प्रदेश की नाबालिग को नशीले इंजेक्शन लगाकर अधमरी हालत में सिरमौर के जंगल में छोड़ने वाले कथित परिजनों से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक ऑनर किलिंग से जुड़े इस मामले में फिलहाल हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ के लिए नाबालिग के दो भाई और मामी थाना में तलब किए गए हैं। हालांकि, अभी तक पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।

 मामला नाहन पुलिस थाना के तहत आने वाले जंगलों में होने के चलते पुलिस ने माजरा पुलिस से मामला नाहन थाना में रेफर कर दिया है और पीड़ित नाबालिग लड़की को महिला आरक्षी के हवाले कर दिया है जो उसकी देखभाल कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में कानूनी तौर पर भी अपने हाथ मजबूत करना चाहती है। लिहाजा, नाबालिग के बयान सीआरपीसी 164 के तहत करवाने की तैयारी की जा रही है। सोमवार को नाबालिग अदालत में बयान दर्ज करेगी। गौरतलब है कि नाबालिग को अपनों ने ही पीट-पीटकर बायला के जंगल में फेंक दिया था। युवती को नशीली दवाई सुंघाने के साथ इंजेक्शन भी दिए गए। किसी तरह जान बचाकर युवती ग्रामीण इलाकों में पहुंची। इसके बाद यह सारा मामला पुलिस तक पहुंचा। इस मामले में पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई की है। अन्यथा दूसरे राज्य के लोग होने की वजह से मामला ट्रेस नहीं हो पाता।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नाबालिग के एक लड़के के साथ प्रेम संबंध है जो परिजनों को नागवार गुजरा। लिहाजा, परिजनों से युवती को मारने का प्रयास किया। पुलिस को दिए बयान में युवती ने अपने दो भाइयों, मामा और मामी पर आरोप लगाए हैं जिसके बाद पुलिस ने मामी ओर दोनों भाइयों को पूछताछ के लिए थाना में बुलाया गया। जबकि नाबालिग पुलिस सुरक्षा में है। रविवार को पुलिस ने नाबालिग की निशानदेही पर उस जंगल का भी दौरा किया, जहां उसे फेंका गया था। वहां से कुछ साक्ष्य भी पुलिस ने जुटाए हैं। एसपी सौम्या साम्बशिवन ने बताया कि तीन आरोपियों को पूछताछ के लिए थाना लाया गया है। जबकि चौथे आरोपी मामा को भी शीघ्र दबोच लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोमवार को युवती के 164 के तहत बयान दर्ज किए जाएंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें