फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से लापता अधेड़ व्यक्ति की मिली लाश

Sun, 04 Sep 2016 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला सराहां (सिरमौर)।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। राष्ट्रीय राजमार्ग नाहन-शिमला पर रविवार को प्रेमनगर के समीप एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। मृतक की पहचान खाला खील के 34 वर्षीय रतन सिंह के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार रतन सिंह 31 अगस्त से घर से गायब था। परिजनों ने 2 सितंबर को थाना पच्छाद में रतन सिंह की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। रविवार को लोगों ने सड़क किनारे बदबू आने के बाद पाया कि एक व्यक्ति पैरापिट के साथ मरा हुआ पड़ा है जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर आकर लाश को कब्जे में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक रतन सिंह 31 अगस्त से घर से गायब था तथा उसके परिजन उसको रिश्तेदारों व दोस्तों में खोज रहे थे। जबकि रतन की लाश घर से मात्र एक किमी की दूरी पर पड़ी मिली है । लाश सड़क के किनारे सुनसान जगह पर घास में बरामद हुई है। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेज दिया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया लाश के शरीर पर कोई चोट इत्यादि का निशान नहीं मिला है। व्यक्ति की मौत कैसे हुई है इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रतन सिंह पिछले कुछ दिनों से लापता था। रतन सिंह की लाश मिलने के बाद पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
----
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें