नाहन (सिरमौर)।शहर के ऐतिहासिक पक्का तालाब में मंगलवार को एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया। सुबह 10 बजे के बाद लोगों ने तालाब में व्यक्ति के सिर को तैरते हुए देखा। इसके बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना के बाद एसपी सौम्या साम्बशिवन व एएसपी विनोद धीमान भी मौके पर पहुंचे। 11 बजे के करीब पक्का तालाब से शव को पानी से बाहर निकाला गया।
मृतक की पहचान शिलाई निवासी सूरतराम के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि सूरतराम अस्पताल के बाहर एक ढाबे पर काम करता था। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
----------