फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी स्कूल का एक चपड़ासी लापता

Mon, 20 Mar 2017 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो नाहन
विज्ञापन
police
विज्ञापन

विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। नाहन के एक निजी स्कूल में कार्यरत एक व्यक्ति पिछले दो दिन से लापता है। इसको लेकर परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के अनुसार नाहन तहसील के तहत आने वाले मझोली कोटली निवासी सुशील कुमार अचानक लापता हो गया। रविवार की शाम को जब सुशील कुमार वापस नहीं लौटा तो उनके पुत्र राहुल कुमार ने सोमवार को गुन्नूघाट पुलिस चौकी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। 


राहुल ने बताया कि उसके पिता नाहन के एक निजी स्कूल में चपड़ासी के पद पर कार्यरत हैं। रविवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे वह घर से स्कूल के लिए रवाना हुए लेकिन रात को वह वापस नहीं लौटे। इस दौरान परिजनों ने उनकी हर जगह पड़ताल व तलाश की मगर सुशील कुमार का कोई सुराग नहीं लग पाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



राहुल ने बताया कि उनका मोबाइल नंबर 97360-42655 भी कवरेज क्षेत्र में नहीं है। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई कि वह उसके पिता को ढूंढने में मदद करें। राहुल ने पुलिस को बताया कि उसके पिता की लंबाई 5 फुट 5 इंच है। घर से निकलते वक्त उन्होंने जीन्स की नीली पेंट व काली स्वेटर पहनी थी। 
उधर, गुन्नूघाट पुलिस चौकी के प्रभारी देवी सिंह ने बताया कि सुशील की गुमशुदगी की शिकायत मिली है। मामले में छानबीन की जा रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें