फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिरि नदी में नहाते वक्त डूबने से युवक की मौत

Sun, 01 May 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
विज्ञापन
गंगा में चला सर्च अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजगढ़(सिरमौर)। रविवार को सोलन औद्योगिक इकाई में कार्यरत युवक पिकनिक पर राजगढ़ के समीप गिरि नदी स्थल पर पहुंचे। युवक नहाने के लिए नदी में नहाने उतरे। इस बीच 22 वर्षीय युवक पंकज चौहान निवासी जिला शिमला रोहड़ी के ग्राम धारा गांव की डूबने से मौत हो गई। शव को नदी से बाहर निकाला गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसडीएम राजगड़ राणा प्रीतपाल ने बताया कि पीड़ित परिजनों को 10 हजार फौरी सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार रविवार को गिरि नदी में सोलन औद्योगिक क्षेत्र की एक इकाई में कार्यरत कुछ युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे। पानी नहाते वक्त पंकज चौहान अचानक पानी में डूबने लगा। उसके साथियों ने सौर मचाया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
स्थानीय निवासी सोहन सिंह व बलबीर सिंह समेत लोगों ने नदी में डूबे युवक के शव को बाहर निकालने में सहयोग किया। सूचना मिलने पर राजगढ़ थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी राजगढ़ योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि नदी में डूबने से शिमला धारा गांव निवासी पंकज चौहान(22) की मौत हो गई है। शव को बाहर निकालने के बाद पोस्टमार्टम करवा दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिजनों को 10 हजार फौरी सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें