फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर हत्या का आरोप

Sun, 01 May 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
मौत - फोटो : file
विज्ञापन
धांधरा रोड स्थित सतजोत नगर की हरदीप कौर (24) की रविवार शाम संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पाकर उसके परिजन ससुराल पहुंचे तो हरदीप के ससुराल वालों ने उन्हें बाहर निकाल दिया और छत पर से उन पर पत्थर बरसाए। पत्थरबाजी में एक युवक घायल हो गया। उसे पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन


ससुराल वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है, जबकि परिजनों का कहना है कि उसके ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया है। सूचना मिलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया। 

मृतका के भाई हरप्रीत सिंह ने कहा कि हरदीप ने करीब एक साल पहले अवनीत सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही हरदीप के ससुराल वालों ने उसे दहेज की मांग को लेकर तंग करना शुरू कर दिया। उन्होंने हरदीप के ससुराल वालों की कुछ मांगें पूरी भी की थी, लेकिन वह कुछ ज्यादा ही मांगने लगे थे।
विज्ञापन


रविवार शाम को हरदीप की अपने परिजनों से बात हुई थी। तब तक हरदीप ठीक थी। साढ़े चार बजे हरदीप के ससुराल से फोन आया कि उसने आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद सब लोग वहां पहुंचे। हरदीप का शव बेड पर पड़ा था, जबकि चुन्नी पंखे के साथ लटक रही थी। हरप्रीत ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने हरदीप के ससुराल वालों से मौत के बारे में पूछा तो उन्होंने हाथापाई शुरू कर दी।

ससुराल वालों ने उन्हें घर से बाहर निकाल दिया और छत पर जाकर उन पर ईंटें बरसानी शुरू कर दी। ऊपर से मारे गए कांच के टुकड़े मुकेश कुमार हैप्पी को लगे जिससे वह घायल हो गया। 

हरप्रीत ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने हरदीप की हत्या करने के बाद उसका शव लटका दिया। थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें