फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी

Sun, 26 Mar 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो पांवटा
विज्ञापन
थाना दक्षिण पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा की नवविहार कालोनी में मालिक के घर से चेक बुक और एटीएम उड़ाने वाले दोनों आरोपियों को 28 मार्च तक का पुलिस रिमांड मिला है। दोनों ने बैंक और एटीएम से राशि निकालने की असफल कोशिश की लेकिन बैंक अधिकारी की सतर्कता सूझबूझ से आरोपी को दबोचा जा सका। 
विज्ञापन

बता दें कि पांवटा के वार्ड-11 की यमुना कालोनी में राहुल और अलीशेर किराए के एक कमरे में रहते हैं।

दोनों ने मकान मालिक के घर से बैंक की चेक बुक व एटीएम चुरा ली थी। इस बारे में मीनाक्षी पत्नी मुन्ना झा ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह पति के साथ चंडीगढ़ गई थी। उनको पांवटा के ग्रामीण बैंक मैनेजर का फोन आया। मैनेजर ने कहा कि एक व्यक्ति बैंक आया है और अपना नाम अली शेर खान बता रहा है। ऐसे में उन्होंने व्यक्ति पर संदेह हुआ।

बैंक अधिकारी ने सतर्कता और सूझबूझ के चलते बैंक पहुंचे युवक से आईडी मांगी। इसके बाद युवक बैंक से फरार हो गया। संदेह होने पर महिला वापस पांवटा आई। घर में रखी चैक बुक व एटीएम गायब पाए गए। इसके बाद महिला ने आरोपियों के खिलाफ पांवटा थाने में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने दोनों संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को अदालत में पेश किया। अदालत से दोनों को 28 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। 
विज्ञापन

उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों राहुल और अली शेर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया था जिन्हें अदालत से 4 दिनों का पुलिस रिमांड मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें