फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुराचार का आरोपी पांच दिन के रिमांड पर

Wed, 12 Oct 2016 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
mumbai police
विज्ञापन

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।पांवटा में एक नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर दुराचार करने के आरोपी को पांवटा पुलिस ने उत्तराखंड  से गिरफ्तार किया है। बुधवार को माननीय अदालत ने आरोपी को पांच दिन के रिमांड पर भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार पिछले महीने सितंबर माह में नाबालिग युवती के परिजनों ने पांवटा थाना में मामला दर्ज करवाया था। शिकायत में बताया गया था कि पिछले दो दिनों से उनकी बेटी गायब है। इसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान नाबालिग युवती पुलिस को पांवटा बस स्टैंड पर मिली। पूछताछ करने पर उसने पुलिस को बताया कि 30 वर्षीय आराम सुप्पाराम निवासी शिलाई उसको बहला-फुसला कर और शादी का झांसा देकर उत्तराखंड के विकासनगर ले गया था जहां उसने उसके साथ 2 दिन दुराचार करने के बाद उसे पांवटा बस स्टैंड ये कहकर छोड़ दिया कि वह उसको थोड़ी देर में लेकर जाएगा लेकिन वह नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने इसके तुरंत बाद नाबालिग के साथ मिलकर पांवटा थाने में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने तुरंत इस मामले में आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को उत्तराखंड के कालसी से दबोच लिया।
 डीएसपी भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत से पांच दिन का रिमांड मिला है।
---------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें