पांवटा साहिब(सिरमौर)। गुलाबगढ़ मामले के चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से सभी आरोपियों को 16 फरवरी तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी के घर से मिले मांस को लैब में जांच को भेज दिया गया है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर ही बरामद मांस के बारे में कुछ बातें साफ हो सकेंगी।
ग्राम गुलाबगढ़ में शनिवार 28 जनवरी को बाता नदी किनारे गौवंश काटने का मामला हुआ था। सूचना मिलते ही मामल दर्ज कर, पुलिस टीम ने गुलाबगढ़ से 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले के प्रकाश में आने के बाद से ही चौथा एवं मुख्य आरोपी फरार चल रहा था।
एसएचओ पांवटा व माजरा चौकी प्रभारी की टीम ने मुख्य आरोपी को यूपी के सहसपुर से गिरफ्तार किया। मुख्य आरोपी ने बताया कि बाता नदी किनारे भैंस के बच्चे को काटा था। इस मामले की जांच कर रही, टीम ने एक आरोपी के गांव में फ्रिज से कच्चा मीट बरामद किया था। मांस के सैंपल जांच को जुन्गा लैब भेजे गए हैं जिससे पता चल सकेगा कि मांस गौवंश का है या भैंस के बच्चे का है।
उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि गुलाबगढ़ मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए हैं। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। अदालत से सभी आरोपियों को 16 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया है।