फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना नहीं मौत के घाट उतारा था अमर सिंह

Tue, 11 Jul 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद सिरमौर के गणेश का बाग निवासी 40 वर्षीय अमर सिंह किसी दुर्घटना का शिकार नहीं हुए था बल्कि उसे मौत के घाट उतारा गया था। हत्या की क्या वजह रही ? इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है। मामले में फरार चल रहे कथित आरोपी चरणजीत उर्फ जीतू मिस्त्री को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह गणेश का बाग के जंगलों में छुपा हुआ था। 

जानकारी के अनुसार पांच जुलाई को अमर सिंह घायल अवस्था में गांव के समीप ही मिले थे। उन्हें तुरंत नाहन मेडिकल कॉलेज लाया गया लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया जहां छह जुलाई को उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद मृतक का अंतिम संस्कार भी किया गया। 
विज्ञापन


इसके बाद मृतक की बेटी प्रिया ने शनिवार शाम एसपी सिरमौर सौम्या साम्बशिवन को फोन पर अपने पिता की हत्या का शक जताते हुए छानबीन की मांग की। 

इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू की। बेटी ने जीतू मिस्त्री पर पहले ही शक जताया था। लिहाजा, पुलिस उसकी तलाश कर रही थी लेकिन वह फरार चल रहा था। 

रविवार को पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जबकि सोमवार को आरोपी जीतू मिस्त्री को गणेश का बाग के जंगल से गिरफ्तार कर लिया। 

बेटी ने यदि शिकायत नहीं की होती तो यह हत्या महज एक दुर्घटना बनकर रह जाती।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि इस संदर्भ में उन्हें शिकायत ही देरी से मिली है। 

बेटी ने जैसे ही शिकायत की उसके बाद पुलिस हरकत में आई। एसपी सौम्या साम्बशिवन का कहना है कि पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी चरणजीत उर्फ जीतू मिस्त्री को भी गिरफ्तार किया है। 

उनके अनुसार शनिवार को मृतक की बेटी ने फोन पर उन्हें हत्या की आशंका जताई थी। इसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। हत्या क्यों की गई, इसका पता पूछताछ के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें