फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के युवक ने पंखे पर झूलकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के अंतर्गत आने वाले रामपुर जटान में एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। युवक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले का निवासी बताया जा रहा है। वह कालाअंब के एक उद्योग में कार्य करता था। वीरवार को उसने कमरे में पंखे पर झूलकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश का 22 वर्षीय अमजद खान निवासी गांव खजूरी, जिला इलाहाबाद (उत्तर प्रदेश) कालाअंब इलाके के एक उद्योग में कार्य करता था। वह कुछ दिन पहले ही यहां आया था और अपने भाई के साथ रामपुर जटान में एक किराये के कमरे में रह रहा था। वीरवार सुबह करीब दस बजे पड़ोसियों ने उसे कमरे के बाहर देखा। इसके बाद वह भीतर चला गया। लेकिन, शाम तक दरवाजा नहीं खोला। शाम को जब उसका भाई कमरे में पहुंचा तो कमरे की कुंडी नहीं खुली। उसने अपने भाई को फोन भी किए। इसके बाद भी दरवाजा नहीं खुलने पर वह घबरा गया और पड़ोसियों और मकान मालिक को इसकी सूचना दी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया तो उसे कमरे में लगे पंखे में झूलता हुआ पाया गया। पुलिस के अनुसार युवक ने एक शॉल से खुद को फंदा लगाया था। एचएचओ मस्तराम ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक ने आत्महत्या क्यों की इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शुक्रवार को नाहन मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें