संगड़ाह (सिरमौर)। संगड़ाह थाना के अंतर्गत पुलिस ने अंधेरी में एक ढाबे से अवैध शराब की छह बोतलें बरामद की हैं। जोधवीर सिंह के कब्जे से शराब बरामद कर पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। दुकानदार शराब से संबंधित बिल या परमिट पेश नहीं कर पाया। पुलिस के अनुसार वह शराब का अवैध रूप से कारोबार कर रहा था। एसपी ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।