फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर का ताला तोड़कर उड़ाए गहने-बाइक

Sat, 05 Aug 2017 01:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा नगर परिषद कमेटी के वार्ड-7 में चोरों ने घर के ताले तोड़कर गहनों व बाइक पर हाथ साफ कर लिया। शुक्रवार को परिवार के यूपी से वापिस लौटने पर चोरी की वारदात का पता चला। चोर मकान मालिक और किरायेदार का सामान व बाइक भी चुरा ले गए। इसके बाद पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। 
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात बदमाशों ने मकान मालिक व किरायेदार के कमरों में से गहने और एक बाइक पर हाथ साफ कर दिया। पांवटा बाजार के समीप चोरी हुई।

आशीष राजपूत ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसमें कहा है कि उत्तर प्रदेश के नगिना अपने घर हुए थे। परिवार के साथ शुक्रवार को अपने घर पहुंचे। लौटने पर देखा तो घर के ताले टूटे हुए थे। 

सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। कमरे में रखी अलमारी के लॉक भी टूटे व खुले हुए पड़े थे। देखने पर पता चला कि घर से 2 सोने की अंगुठियां, 1 सोने की चैन, सारे चांदी के जेवर व छोटे बच्चे के सोने-चांदी के गहने गायब थे। 
विज्ञापन


घर के बरामदे में खड़ी बाइक एचपी17- 2093 भी चोर ले गए। वही, मकान के मालिक शशि शर्मा के घर तथा अलमारी का भी टाला टूटा हुआ मिला। घर का कई महंगा सामान भी चोर ले उड़े। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि शिकायत मिली है जिसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें