फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट और नकाब पहन एटीएम लूटने का प्रयास

विज्ञापन
atm
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)।
माजरा थाना क्षेत्र के तहत माजरा स्थित एसबीआई के एटीएम में दो संदिग्धों ने लूटने के इरादे से तोड़फोड़ की है। एक ने हेलमेट और दूसरे ने नकाब पहन कर इस वारदात को अंजाम दिया। वारदात शनिवार रात करीब 2.20 बजे की बताई जा रही है। संदिग्धों की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
शातिरों ने पहले सीसीटीवी की वायर तोड़ी और शटर तोड़ कर भीतर प्रवेश किया। हालांकि, केवल रिजेक्टिड 1300 के नोट शातिर उड़ा पाए। कैश की मजबूत ट्रे तोड़ने में चोरों को सफलता नहीं मिल पाई। सुबह सूचना मिलते ही डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान माजरा पुलिस की टीम के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह माजरा में एटीएम के साथ लगते आवास के लोगों ने शटर व मशीन को टूटा हुआ देखा। इसकी सूचना बैंक अधिकारियों व पुलिस को दे दी। बैंक अधिकारी व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। माजरा पुलिस थाना व एनएच-7 से एटीएम 150-150 मीटर की दूरी पर है। सीसीटीवी कैमरे में पहले हेलमेट व नकाब पहना शख्स सीसीटीवी की तारें उखाड़ता हुआ दिख रहा है। इसके बाद दूसरा चोर भी पहुंच कर शटर के ताले तोड़ कर भीतर घुसता हुआ दिख रहा है। चोरों ने एटीएम पर लगे ढक्कन के लॉक तोड़कर उसे खोला। इसके बाद चोरों ने स्पोर्ट लॉक को तोड़ा व एटीएम मशीन के अंदर लगे कैश लॉकर को उखाड़ने का प्रयास किया है। एटीएम चोर केवल पहली ट्रे से रिजेक्ट हुए 1300 रुपये ही निकालने में सफल हो पाए।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 2 दिनों की छुट्टी के चलते एटीएम में लाखों रुपये की नकदी डाली गई थी लेकिन यह नकदी सुरक्षित बताई है। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि है। डीएसपी ने कहा कि माजरा एसबीआई के एटीएम में तोड़फोड़ व चोरी का प्रयास किया गया है। हालांकि, एटीएम का कैश सुरक्षित है। केवल रिजेक्टिड नोट ही चोर चुरा पाए। हेलमेट व नकाबपोशों की गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई हैं। उन्हें ट्रेस करने के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास की दुकानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें