ददाहू / शिलाई (सिरमौर)।रेणुका पुलिस ने महीपुर में एक व्यक्ति की दुकान से देसी शराब की 40 बोतल बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस की टीम ने महीपुर में जांच के दौरान रामेश्वर की दुकान से शराब को कब्जे में लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
मामले की पुष्टि रेणुका पुलिस थाना के अतिरिक्त थाना प्रभारी रघुवीर सिंह ने की है।
उधर, शिलाई पुलिस ने भी एक व्यक्ति के कब्जे से 9 शराब की बोतल बरामद किए हैं। शिलाई पुलिस थाना के एसआई प्रताप सिंह की अगुवाई में एक होटल में की गई छापामारी के दौरान होटल मालिक मदन सिंह के कब्जे से देसी शराब को बरामद किया है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
---------------