फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 घंटे के भीतर खोजे गए लापता नाबालिग

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
नाहन पुलिस को 12 घंटे के भीतर ही गुमशुदगी के एक केस को सुलझाने में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने लापता हुए दोनों नाबालिगों को हरियाणा के नारायणगढ़ से बरामद किया है। पुलिस ने दोनों नाबालिगों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
बताया जा रहा है कि नाहन से लापता हुए दोनों नाबालिगों में एक ने परिजनों से नाराज होकर घर छोड़ दिया था। जबकि, दूसरा नाबालिग अपनी दोस्ती का फर्ज निभाकर उसके साथ चल दिया। इस बीच दोनों परिवारों ने लापता बच्चों की अपने स्तर पर खोजबीन शुरू कर दी थी लेकिन दोनों का सुराग न लगने के कारण मामला नाहन पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तुरंत एक्शन में आकर दोनों को खोज निकालने के लिए पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते दिन दोनों नाबालिग अंबाला जिला (हरियाणा) के नारायणगढ़ से सटे कुलड़पुर में अंबाला पुलिस के सहयोग से बरामद किए गए। पता चला है कि दोनों युवक एक ठेकेदार के पास नौकरी करने लगे थे। बता दें कि राजकीय शमशेर सीनियर सेकेंडरी स्कूल नाहन में अध्ययनरत जमा एक का निखिल व जमा दो का छात्र आर्यन एक जून से लापता थे। दो जून को मामला दर्ज कराने के बाद पुलिस इनकी छानबीन में जुट गई थी।
मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है। उन्होंने बताया कि दोनों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें