फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन में भिड़े दो गुट, आधा दर्जन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जागरण में भिड़े दो गुट, आधा दर्जन घायल
पांवटा के बद्रीपुर में देर रात वारदात, चले रॉड और डंडे, क्रास केस दर्ज
गंभीर रूप से घायल दो युवक पीजीआई किए रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
उपमंडल पांवटा के अंतर्गत बद्रीपुर में चल रहे एक धार्मिक आयोजन के दौरान दो गुट आपस में भिड़ गए। रॉड और डंडों के साथ हुई इस मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग लहूलुहान हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। दोनों को पहले नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, जहां से उन्हें पीजीआई भेजा गया है। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा गया है। पुलिस ने क्रास एफआईआर दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात पांवटा के बद्रीपुर में धार्मिक आयोजन (जागरण) चल रहा था। इस बीच मामूली बात को लेकर दोनों गुटों के बीच बहस हो गई। बहस मारपीट, झड़प व खूनी संघर्ष में बदल गई।
विज्ञापन

मारपीट के दौरान शिलाई निवासी अमित शर्मा (27) पुत्र मामचंद तथा कपिल देव (29) पुत्र मंगल सिंह निवासी झकांडों को चोटें आई हैं। अमित के सिर पर किसी तेजधार हथियार से वार किया गया है। वहीं, दूसरी तरफ प्रवासी समस्तीपुर निवासी राम नरेश (18) पुत्र अशोक कुमार, अरुण खान पुत्र आमिर खान व शंकर सिंह (28) पुत्र लखन को भी चोटें आई हैं। इनकी तरफ से शिकायत में रास्ता रोकने पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ है।
सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने कहा कि अरुण खान के सिर पर गंभीर चोट होने पर नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। एक अन्य घायल अमित शर्मा के सिर पर भी किसी तेजधार चीज से वार हुआ है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि बद्रीपुर धार्मिक स्थल पर कार्यक्रम के दौरान दो पक्षों के बीच मारपीट का क्रॉस मामला दर्ज हुआ है। दोनों पक्षों की तरफ से विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
------------
सुरेश तोमर
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें