फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू से खुन्नस पर संकट में डाल दिया पूरा गांव

विज्ञापन
विज्ञापन
खुटार(शाहजहांपुर)। बहू से खुन्नस के चलते एक व्यक्ति ने अपने पुत्र के घर में रविवार दोपहर आग लगाकर पूरे गांव को संकट में डाल दिया। आग लगने से गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया और पुलिस बुलाकर आरोपी को पकड़वा दिया।
विज्ञापन

गांव कढ़ैया निवासी राम सिंह की पुत्री नन्हीं देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पिता ने तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी खुटार के ही गांव लक्ष्मीपुर के वेदपाल के साथ शादी की थी। पति बाहर मजदूरी करता है। वह घर पर रहती है। ससुर नरेश आए दिन उसे मारता पीटता है। 30 मार्च को भी ससुर ने उसे पीटकर घायल कर दिया, जिस पर वह अपने मायके चली गई।
रविवार को ससुर नरेश ने उसके छप्पर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा अनाज, कपड़े सहित सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गांव के लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। एसओ राहुल सिंह ने बताया कि सूचना पर बहू के घर में आग लगाने के आरोपी नरेश को पकड़ लिया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें