फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूट मामले का तीसरा आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां (सिरमौर)। सराहां के नैनाटिक्कर में हुई कार लूट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सिरमौर पुलिस के पीओ सेल, साइबर सेल व पच्छाद पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के दौरान आरोपी संदीप सिंह निवासी रामपुरा, भटिंडा को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस तीनों आरोपियों की अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तारी कर चुकी है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 11 जुलाई की रात को पच्छाद इलाके के नैनाटिक्कर के समीप उत्तराखंड के गढ़वाल के रहने वाले कार चालक प्रवीण काला को बंधक बनाकर तीन शातिरों ने लूटपाट को अंजाम दिया था। शातिरों ने उत्तराखंड से शिमला के लिए कार किराये पर लेकर नैनाटिक्कर में सुनियोजित तरीके से चालक से मारपीट की और हाथ पांव बांधकर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद बदमाश कार समेत फरार हो गए। यही नहीं बदमाशों ने चालक का मोबाइल और दस हजार रुपये भी छीन लिए थे। इस मामले में पुलिस कई दिनों से बदमाशों की तलाश कर रही थी। पुलिस ने अंबाला से आरोपी प्रदीप कुमार को हिरासत में लिया। इसके बाद मुख्य आरोपी रजत को चंडी मंदिर पंचकूला से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मामले में संलिप्त तीसरे और अंतिम आरोपी संदीप सिंह को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि तीसरे आरोपी को पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई के दौरान राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें