फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 महीने पहले चिट्टे के ओवरडोज से हुई मौत के लिए परिवार ने दोस्त को ठहराया जिम्मेदार, पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चिट्टे से हुई मौत के लिए परिवार ने दोस्त को ठहराया जिम्मेदार
विज्ञापन

1 महीने पहले हुई थी मौत, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गुरदासपुर निवासी कुलबीर के चाचा ने दी थी शिकायत, कहा दोनों नशा करने के लिए आए थे भदरोया
अमर उजाला ब्यूरो
पठानकोट। गांव कौंतरपुर में 27 जून को गुरदासपुर के गांव भट्टियां बेट निवासी कुलबीर सिंह (27) की चिट्टे की ओवरडोज से मौत हो गई थी। नंगलभूर पुलिस ने मौत के एक महीने बाद कुलबीर के चाचा जगजीत सिंह की शिकायत पर उसे साथ लेकर नशा खरीदने के लिए गए दोस्त अमृतपाल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के चाचा जगजीत ने शिकायत में बताया कि अमृतपाल अपने साथ कुलबीर को चिट्टा खरीदने के लिए 26 जून को भदरोआ ले गया था, जहां से उन्होंने नशा खरीदा और ओवरडोज से कुलबीर की हालत बिगड़ी। लेकिन साथ गए अमृतपाल ने उसे अस्पताल पहुंचाने की बजाए वहां मरने के लिए छोड़ दिया। 27 जून को कुलबीर की लाश खेतों में पानी की मोटर वाले कमरे में मिली थी। शिकायत में बताया कि अगर कुलबीर को सही समय पर अस्पताल पहुंचा देता तो उसकी जान बच सकती थी, लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। जगजीत ने आरोप लगाया कि अमृतपाल की गलती से उसके भतीजे की मौत हुई है। नंगलभूर पुलिस ने शिकायत पर अमृतपाल पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव राज का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें