फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर से दबोचा बुजुर्ग दंपती से लूट का आरोपी

विज्ञापन
पकड़ा गया आराोपी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। देवीनगर की शक्ति कॉलोनी में बुजुर्ग दंपति के घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाला शातिर पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पुलिस टीम ने आरोपी को यमुनानगर से गिरफ्तार किया। आरोपी यूपी के सहारनपुर की गोविंद कॉलोनी का रहने वाला है। 45 वर्ष के हरदीप सिंह पुत्र ओम प्रकाश पर उत्तराखंड में भी इसी तरह के कई मामले दर्ज हैं। अब आरोपी की शिनाख्त परेड होगी।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 14 जून को देवीनगर के एक दंपती (80) वर्षीय केसी नागपाल और उनकी पत्नी कांता नागपाल (74) को शातिर ने चाय में नशीला पदार्थ मिला कर बेहोश कर दिया था। इसके बाद घर से लाखों के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वह स्कूटी पर सार होकर निकल गया। पुलिस टीम ने सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से आरोपी तक पहुंचने में कामयाबी प्राप्त कर ली। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने कहा कि आरोपी यमुनानगर होटल से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में लिया गया है। आरोपी की शिनाख्त परेड करवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें