फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भंगानी के सिंहपुरा में अवैध साल लकड़ी के 9 नग बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा/राजपुर(सिरमौर)। भंगानी पंचायत के सिंहपुरा में साल की लकड़ी के 9 नग बरामद हुए है। वन और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने नाका लगाया था। इस दौरान अवैध लकड़ी के साथ एक को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में लकड़ी की तस्करी की जा रही है। वन व पुलिस विभाग तुरंत हरकत में आया। सिंगपुरा पंचायत के गांव गोजर में नाका लगा दिया गया। नाके के दौरान एक गाड़ी यूके16सीए-0334 को तलाशी को रोका गया। गाड़ी को सगीर पुत्र कासम निवासी बुलाकीवाला उत्तराखंड चला रहा था। इसके बाद पुलिस द्वारा गाड़ी की तलाशी ली। गाड़ी में साल पेड़ की लकड़ी के 9 नग बरामद किए गए जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संयुक्त कार्रवाई में वन विभाग के अधिकारी मोहन चौहान, आरओ बलदेव ठाकुर और पुलिस टीम में हेडकांस्टेबल कल्याण सिंह, नारायण सिंह, जवाहर सिंह व रमेश शामिल रहे। उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें