फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआरियों से 11300 रुपये के करंसी नोट बरामद

विज्ञापन
police logo
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
कच्चा टैंक के समीप कुंदन का बाग स्थित एक घर में नाहन पुलिस ने दबिश देकर जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथों दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों से मौके पर बरामद 11300 रुपये के करंसी नोट अपने कब्जे में लेकर जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार नाहन पुलिस ने शनिवार की रात एक गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई। कच्चा टैंक के समीप रात्रि गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक घर पर जुआ खेला जा रहा है। पुख्ता सूचना के बाद पुलिस की टीम ने घर पर दबिश दी। इस दौरान कुछ लोगों को ताश खेलते हुए दबोचा। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों से ताश के पत्तों समेत 11300 रुपये के करंसी नोट भी मौके पर बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों से 500 रुपये के 18 नोट, 200 के 6 नोट, 100 के 9, 20 और 10 रुपये का एक-एक नोट बरामद किया है। इस पर सदर पुलिस थाना नाहन में आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।
---------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें