फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो जीप हादसे में एक की मौत, एक घायल

विज्ञापन
डेमाे पिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ के पझौता इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य सवार का जिला अस्पताल सोलन में उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार कल्योंपाब-लेऊनाना सड़क पर कड़ौली के समीप बोलेरो कैंपर जीप गहरी खाई में गिर गई। इससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल सोलन में उपचार दिया गया। जहां से लेऊनाना निवासी जोगेंद्र (45) को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। दूसरे घायल जीवन सिंह (43) का सोलन अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। राजगढ़ पुलिस ने शव का जिला अस्पताल सोलन में पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी दुष्यंत सरपाल ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बनेठी में दो कारों में टक्कर, एक घायल
नाहन-कुमारहट्टी एनएच पर बनेठी के समीप वीरवार शाम दो कारों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में शिलाई के अरुण को गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस के ईएमटी तुषार और पायलट रवि मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल शिलाई निवासी अरुण को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कालेज नाहन पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी में तीन लोग सवार थे। दो अन्य घायलों को भी मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें