फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती बस में पीटे ड्राइवर-कंडक्टर, टिकट मशीन भी तोड़ी

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)।
राजगढ़-लानाचेता रूट पर चलने वाली एक सरकारी बस में ड्राइवर और कंडक्टर के साथ मारपीट और सरकारी काम में बाधा पहुंचाने का मामला सामने आया है। ड्राइवर की शिकायत के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करीब 2 बजे राजगढ़ से लानाचेता वाया खैरी सड़क पर चलने वाली एक सरकारी बस नंबर एचपी 64-6145 के ड्राइवर और कंडक्टर के साथ तीन लोगों ने मारपीट की। यही नहीं आरोपियों पर बस से छेड़छाड़ का भी आरोप है। पुलिस को सौंपी शिकायत में ड्राइवर बलदेव ने बताया कि एक जून को वह उक्त रूट पर गए थे। मौसम खराब होने की वजह से बस शाम 8 बजे लानाचेता पहुंच पाई। इसी दौरान बस में तीन लोग चढ़े जिन्होंने परिचालक राकेश के साथ धक्का मुक्की की और उसके हाथ से टिकट की मशीन को छीनकर तोड़ दिया। आरोप है कि अनिल, कुलदीप और पप्पू ने दोनों के साथ मारपीट की और बस से छेड़छाड़ भी की।
विज्ञापन

उधर, नौहराधार पुलिस ने ड्राइवर की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।
-----------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें