फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स को बांटी ट्रॉफी और प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। जवाहर नवोदय विद्यालय नाहन में आयोजित एनसीसी का 10 दिवसीय सीएटीसी-220 कैंप बुधवार को संपन्न हुआ। इस कैंप के दौरान विभिन्न स्कूलों से आए एनसीसी कैडेटों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। सैकड़ों कैडेटों ने इस शिविर में योगाभ्यास, ट्रेकिंग, रस्साकशी, वॉलीबाल, फायरिंग, टेंट पीचिंग सहित सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
कैंप में कैडेटों के बीच कुछ नया सीखने की ललक दिखाई दी। वीरवार को संपन्न हुए इस दस दिवसीय शिविर के अंतिम दिन कैंप कमांडेंट कर्नल बलबीर सिंह ने गार्ड आफ ऑनर की सलामी ली। इसके बाद प्रतिभागी कैडेटों को ईनाम प्रदान किए। इस दौरान उन्होंने कैंप में आए कैडेटों को कैंप के दौरान किए गए उनके प्रदर्शन के आधार पर एबीसी प्रमाण पत्र भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर उन्होंने सभी कैडेटों को संबोधित भी किया। कर्नल बलबीर सिंह ने कहा कि असफलता ही सफलता की पहली सीढ़ी है। जो कैडेट जीते हैं उन्हें अपनी सफलता पर गरुर नहीं करना चाहिए बल्कि उदार भाव से अपनी जीत को कायम रखने के लिए प्रयास करने चाहिए। इस दौरान कर्नल बलबीर सिंह ने इस कैंप को सफलतापूर्वक आयोजित करने में सहयोग देने के लिए सभी एनसीसी आफिसर, जेसीओ सीएचएम, समस्त पीएल स्टाफ का आभार व्यक्त किया। कर्नल ने कहा कि इस 10 दिवसीय शिविर के दौरान सभी ने एक दूसरे का सहयोग किया। सभी के बीच कड़ा अनुशासन देखने को मिला जो कि एक बहुत बड़ी बात है।
इस दौरान एनसीसी अफसर दिनेश भारद्वाज, महेश दत्त शर्मा, वंदना शर्मा, नरेंद्र नेगी, मनोज पुंडीर, सूबेदार हेमराज सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।
-----------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें