फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में डूबने से तीन साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक नगरी कालाअंब के बर्मापापड़ी क्षेत्र में एक तीन वर्षीय मासूम की अचानक नदी में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में मातम का माहौल है। जानकारी के अनुसार जंगल में घास लेने के लिए गए माता-पिता अपने 3 साल के मासूम कार्तिंक को भी साथ ले गए थे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पहले मासूम नदी के किनारे खेल रहा था लेकिन खेलते खेलते वह अचानक नदी के समीप जा पहुंचा, जहां पानी की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। हालांकि, हादसे के बाद परिजनों ने 108 एंबुलेंस सेवा को फोन किया। इसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस में मासूम को डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया गया लेकिन चिकित्सकों ने जांच के दौरान मासूम को मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. केके पराशर ने की है। उन्होंने कहा कि बच्चे के शव को परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें