फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उग्र प्रदर्शन के बाद मृतका का ससुर भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। रेणुका क्षेत्र की कोटिधीमान पंचायत के सिमनाना गांव की विवाहिता की मृत्यु के मामले में ससुर पर भी कानूनी शिकंजा कस गया है। नाहन में शवगृह के बाहर परिजनों और ग्रामीणों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने शनिवार देर रात ससुर को भी गिरफ्तार कर लिया। जबकि पति को अदालत में पेश किया गया। जहां से चार दिन की पुलिस रिमांड पर रखने के आदेश हुए हैं। फिलहाल पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा 306 के तहत ही कार्रवाई की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन

सिमनाना गांव की महिला दीना देवी की मृत्यु को लेकर मायके पक्ष के लोगों ने हत्या की आशंका जताई है। ससुर और पति पर मारपीट करने के भी गंभीर आरोप लगे हैं। हत्या का मामला दर्ज नहीं करने से गुस्साए लोगों ने शनिवार को नाहन में शवगृह के बाहर प्रदर्शन किया था। इसके बाद पुलिस ने महिला के ससुर सिमनाना निवासी 58 वर्षीय दीपराम को घर के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, पुलिस ने महिला के पति दिनेश को अदालत में पेश किया। जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस महिला के पति व ससुर से गहनता से पूछताछ कर रही है। महिला के मायके वालों ने पति व ससुर दोनों पर मारपीट करके हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी संगड़ाह अनिल धोल्टा ने बताया कि महिला के पति और ससुर दोनों पुलिस हिरासत में हैं। पति का चार जून तक रिमांड मिला है। उससे पूछताछ जारी है। मेडिकल कॉलेज नाहन में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों का पता चल सकेगा। प्रारंभिक जांच में हत्या की बात सामने नहीं आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें