पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा नगर परिषद कमेटी के देवीनगर में अवैध कच्ची शराब समेत आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी निजी स्कूल के समीप दुकान में अवैध रूप से कच्ची शराब बेचता था। पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पांवटा साहिब के वार्ड नंबर 9 में पुलिस थाना टीम ने दबिश दी। पुलिस को इस क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब का कारोबार होने की शिकायत मिली थी। आरोपी शीतल कश्यप एक निजी स्कूल के समीप दुकान संचालित करता है। साथ ही चोरी छिपे अवैध कच्ची शराब कारोबार भी बेचने लगा था। पुलिस ने आरोपी से अवैध कच्ची शराब की 15 बोतलें बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, एएसपी सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है।