फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमा किस्त जमा करवाने के नाम पर ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत युवक से बीमा किस्त जमा करवाने के नाम पर लगभग 90 हजार रुपये ठग लिए गए। युुवक ने कालाअंब पुलिस थाना में मामला दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मुकेश कुमार निवासी नाहन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मई माह में उसे किसी ने फोन पर एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी और पीएनबी मेटलाइफ पॉलिसी के बारे में बताया। कहा गया कि उसकी कुछ किस्तें जमा करवानी बाकी हैं। इन किस्तों को जमा करवाने पर उसे अधिक फायदा होगा। इसके लिए बाकायदा उसे बैंक अकाउंट नंबर भी दिए गए। मुकेश ने फोन करने वाले पर विश्वास करके 3 मई को 12, 400 रुपये जमा करवा दिए। इसके बाद 11 मई को 58,463 रुपये और 17 मई को 20 हजार रुपये फोन कॉल करने वाले व्यक्ति द्वारा बताए गए खाते में जमा करवा दिए। लगभग दो माह बाद उसे रसीद नहीं मिली। फोन करने वाले के नंबर पर संपर्क किया तो वह टालमटोल किया गया। लिहाजा, मुकेश ने एसपी नाहन को शिकायत सौंप दी है।
एसपी ने कालाअंब थाना को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें