फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की चाहत बन गई मौत का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)।
रेणुका-बेचड़ का बाग मार्ग पर सड़क दुर्घटना का शिकार हुए हरियाणा के पंजलासा निवासी विजय कुमार की शादी की चाहत उसकी मौत का कारण बन गई। रविवार को विजय अपने पिता चमन लाल व एक अन्य रिश्तेदार के साथ सैनधार क्षेत्र में लड़की देखने आया था। विजय की पहली पत्नी का देहांत दो वर्ष हो गया था। उसके दो बच्चे थे जिन्हें मां की कमी खल रही थी। इसके चलते विजय पर उसके परिजन व रिश्तेदार दूसरी शादी का दबाव बना रहे थे जिसके चलते विजय ने रेणुका क्षेत्र में अपनी किसी जानकार के माध्यम से सैनधार क्षेत्र की किसी लड़की से अपने रिश्ते की बात छेड़ी हुई थी।
विज्ञापन

विजय रविवार को उस लड़की को देखने के लिए अपने पिता व रिश्तेदारों के साथ घर से निकला था कि ददाहू से 4 किमी आगे जाते ही कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और विजय ने दम तोड़ दिया। जबकि उसके पिता भी हादसे में घायल हो गए। उसके भाई अजय कुमार ने बताया कि विजय अपने तीन भाईयों में सबसे बड़ा था। उसकी दो लड़कियां है जिनमें से एक दिव्यांग है। दिव्यांग लड़की की देखरेख के लिए मां की जरूरत थी जिसके चलते दूसरी शादी करने का फैसला लिया था। यही फैसला उसके लिए काल बन गया।
विज्ञापन

विजय की मौत के बाद उसकी दोनों बेटियों के सिर से बाप का भी साया उठ गया। मृतक विजय के परिजन रविवार देर रात को उसका शव लेकर हरियाणा की ओर निकल गए।
--
शादी की चाहत बन गई मौत का कारण
बेटियों के सिर से बाप का भी उठ गया साया
हरियाणा निवासी की मौत से परिजनों पर टूटा दुख का पहाड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें