फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मारी, 11 घायल

Fri, 20 May 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नाहन
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाअंब में शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इससे ऑटो चालक समेत कुल 11 लोग घायल हो गए जिनमें अधिकतर महिलाएं है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अभी तक दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार त्रिलोकपुर मार्ग पर आईआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के पास एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी। इस हादसे में हरियाणा के अंबाला शहर की रहने वाली 10 महिलाएं व ऑटो चालक घायल हो गए। यह महिलाएं प्रसिद्घ शक्तिपीठ त्रिलोकपुर में माथा टेक कर कालाअंब की ओर ऑटो से वापस लौट रही थी।

ऑटो चालक समेत चार घायल महिलाओं कांता, कमलेश, कमला व सोनू को कालाअंब के नजदीक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद नाहन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जबकि छह अन्य महिलाओं को कालाअंब के निजी अस्पताल में उपचार करवाना पड़ा।
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई जिन्होंने कार चालक की जमकर पिटाई कर डाली। चालक कार छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गया।  कालाअंब पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक की छानबीन शुरू कर दी है।

डीएसपी हेड क्वार्टर प्रताप सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चालक अभी फरार बताया जा रहा है। फिलहाल लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें