सराहां (सिरमौर)। उपमंडल पच्छाद की जामन की सैर पंचायत में 13 वर्षीय किशोर की करंट लगने से मौत ही गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। 13 साल की लक्ष्य दोस्तों के साथ अपने ताया के घर की छत पर खेल रहा था।
खेलते-खेलते उसने साथ लगते निर्माणाधीन मकान की छत से गुजर रही कंरट की तार को छू लिया। इससे लक्ष्य को करंट का झटका लगा। वह मौके पर बेहोश हो गया। उसके साथियों ने परिजनों को इसकी सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और लक्ष्य को सराहां अस्पताल पहुंचाया। तब तक लक्ष्य ने दम तोड़ दिया था।
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। एएसआई मोती लाल ने बताया कि करंट लगने से तेरह साल के किशोर की मौत हो गई है। इसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।