फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ददाहू में नियम उल्लंघन पर एक दर्जन दुकानदारों के काटे चालान

विज्ञापन
ददाहु में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम दुकान का निरीक्षण करते हुए। - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
ददाहू (सिरमौर)। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सोमवार को ददाहू बाजार में छापे डालकर कर करीब 55 दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान नियमों को ताक पर रखने वाले करीब दर्जन भर दुकानदारों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. प्रियंका कश्यप ने सोमवार को ददाहू बाजार में कार्रवाई करते हुए हलवाई, ढाबे, फल व सब्जी विक्रेताओं सहित किराना और अन्य दुकानों का निरीक्षण करके विभाग से संबंधी लाइसेंस की जांच की लेकिन मौके पर लाइसेंस न पाए जाने पर करीब दर्जनभर दुकानदारों के चालान भी किए।
प्रियंका कश्यप ने बताया कि खाद्य वस्तुएं लोगों की सेहत और स्वास्थ्य से जुड़ी होती हैं जिनको बनाते, परोसते व बेचते समय विशेष सावधानियां को बरता जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने फल, सब्जी विक्रेताओं, हलवाइयों व होटल-ढाबा संचालकों को मास्क लगाने व दस्तानें पहनने की हिदायतें दीं। साथ ही समोसे, जलेबी, पकौड़े व मटर आदि खाद्य वस्तुओं को ढककर रखने के हलवाई को निर्देश दिए। विभाग की इस कार्रवाई से स्थानीय दुकानदारों में कुछ समय के लिए हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

डॉ. प्रियंका कश्यप ने बारी-बारी से सभी दुकानों की जांच करके दुकानदारों को नियमों के तहत अपना व्यवसाय चलाने के आदेश दिए। टीम में प्रदीप कुमार व सुरेंद्र सिंह सहित विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें