फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनन धंधे में पार्टनरशिप के नाम पर 46 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। देहरादून में खनन व्यवसाय शुरू करने के नाम पर नाहन के व्यवसायी से 46 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। व्यवसायी ने देहरादून के दंपती पर ठगी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

अदालत के आदेश के बाद गुन्नूघाट पुलिस चौकी में आरोपी दंपती के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज हुआ है। जानकारी के अनुसार शहर के गुन्नूघाट निवासी सतपाल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि देहरादून के दंपती ने खनन व्यवसाय शुरू करने के नाम पर लाखों की ठगी की है। आज दिन तक व्यवसाय न तो शुरू हो पाया है और न ही दंपती ने पैसा लौटाया है। दंपती की ओर से उल्टा जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। पुलिस में दर्ज शिकायत में सतपाल ने बताया कि उसका बेटा अभिषेक देहरादून के डेरा खास में मर्चेंट की दुकान चला रहा था। साल 2016 में डेरा खास कॉलोनी में रह रहे राजीव अग्रवाल व उसकी पत्नी वंदना अग्रवाल का दुकान पर आना-जाना बढ़ गया। इसके बाद दोनों बेटे के साथ नाहन भी आए। आरोपियों ने पूरे परिवार का विश्वास जीतने के बाद खनन व्यवसाय शुरू करने का प्रस्ताव रखा। इसके लिए दंपती ने इसमें पार्टनरशिप की बात कही। साथ ही कहा कि व्यवसाय शुरू करने में वह भी अपनी हिस्सेदारी देंगे। पार्टनरशिप में खनन व्यवसाय शुरू करने के लिए सतपाल अग्रवाल ने बैंक से 46 लाख रुपये की ट्रांजेक्शन वंदना अग्रवाल के खाते में कर दी। पैसा खाते में ट्रांसफर करने के बाद भी जब खनन का व्यवसाय शुरू नहीं हुआ तो आरोपियों से इसे शुरू करने की बात कही गई। आरोपी आनाकानी करने लगे। लेकिन, काफी समय बीतने के बाद भी व्यवसाय शुरू नहीं हो पाया तो सपताल अग्रवाल ने पैसा लौटाने को कहा। आरोप है कि अब जान से मारने की धमकियां देने लगे हैं। सतपाल अग्रवाल ने आरोप लगाया कि दंपती ने उनका विश्वास जीतकर उनके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी को अंजाम दिया है। अब पैसा नहीं लौटाया जा रहा है। इस पर पीड़ित परिवार की ओर से अदालत में अर्जी दी गई। अदालत के आदेश के बाद गुन्नूघाट पुलिस चौकी में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले में कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें