फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

109 नशीले कैप्सूल के साथ आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पांवटा साहिब के तारूवाला- बेहड़ेवाला लिंकरोड पर एक युवक से नशीले कैप्सूल की खेप बरामद करने के दौर - फोटो : NAHAN
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब पुलिस ने अवैध नशीले कैप्सूल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम नेे तारुवाला-बेहड़ेवाला मार्ग पर नाका लगाया था। इस दौरान अवैध नशीली दवा के साथ आरोपी को टीम ने दबोच लिया। इस दौरान डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार पांवटा पुलिस अधिकारियों को पुख्ता सूचना मिली थी। बताया गया कि नशीली दवा की खेप को लेकर नशा माफिया की गतिविधियां चल रही हैं। तारुवाला मार्ग की तरफ से नशीली दवाओं को ले जाया जा सकता है।
सूचना मिलते ही खुद डीएसपी पांवटा समेत पुलिस टीम इस मार्ग पर नाका लगाने पहुंची। पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक कपिल देव (35) निवासी गोरखूवाला को तलाशी के लिए रुकवाया। आरोपी के पोली बैग से 109 नशीली दवा के कैप्सूल बरामद हुए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि नशीली दवा समेत गोरखूवाला निवासी आरोपी कपिल देव(35) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें