राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ पुलिस ने देर रात को कटोगड़ा के एक दुकानदार से 48 बोतलें देसी शराब पकड़ने में सफलता हासिल की। एएसआई पदम सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल हाब्बन के समीप कोडब में निजी वाहन से चेकिंग पर थे। इस दौरान मुख्य आरक्षी राकेश कुमार, एचएचसी कुलवंत और महिला आरक्षी वर्षा भी मौजूद रहीं।
इसी दौरान गुप्त सूचना मिलने पर उन्होंने जगदीप सिंह की किरना दुकान में छापा मारा जहां से 48 बोतलें देसी शराब मार्का नाटी नंबर वन बरामद की। डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने एक्साइज एक्ट की धारा 39 (1) ए के तहत मामला दर्ज करके छानबीन प्रारंभ कर दी है।
-----------