पुरुवाला (सिरमौर)। पुरुवाला पुलिस ने मंगलवार को एक घर से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार पुरुवाला पुलिस को सूचना मिल रही थी कि डाकखाना शिवपुर के काहनुवाला में एक व्यक्ति के घर में अवैध शराब रखी हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी खुशीराम के घर पर दबिश दी।
तलाशी में पुलिस ने उसके घर से 10 लीटर अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी वीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है।
----------