कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। मृतक की पहचान बलबीर सिंह पुत्र जयसिंह, निवासी जबढ़ोग, तहसील संगड़ाह (सिरमौर) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मृतक अपने एक दोस्त के साथ सैनवाला से बाइक पर सवार होकर कालाअंब की ओर आ रहा था। जब वह मैन थापल पहुंचे तो सामने से तेज गति में आ रही कार ने टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने बलबीर सिंह को मृत घोषित कर दिया।
लिहाजा, कालाअंब पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
-----------------