फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

32 पर्यटन इकाइयों ने तोड़े कोविड प्रोटोकॉल के नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम होने के बाद लोग लापरवाह हो गए हैं। संक्रमण का प्रसार रोकने के लिए बनाए गए कोविड नियमों को तोड़ा जा रहा है। होटल, रेस्तरां, होम स्टे जैसी पर्यटन इकाइयां भी नियमों की अनदेखी कर रही हैं। इस महीने अब तक किए गए निरीक्षण में 32 इकाइयों में नियमों की अवहेलना पाई गई। पर्यटन विभाग की टीम ने नियम तोड़ने वाली पर्यटन इकाइयों पर कार्रवाई करते हुए 46,000 रुपये जुर्माना वसूल किया है।
विज्ञापन

सहायक पर्यटन विकास अधिकारी राजीव मिश्रा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान लगभग 32 इकाइयों में विभाग की ओर से जारी एसओपी का और हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास और पंजीकरण अधिनियम 2002 के प्रावधानों का उल्लंघन पाया गया है। आने वाले दिनों में भी कार्यालय की ओर से एसओपी और अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला की पर्यटन इकाइयों की निरीक्षण किया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने जिला की सभी पर्यटन इकाइयों से आग्रह किया कि वह एसओपी और अधिनियम के प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करें। उनके अनुसार पर्यटन इकाइयों में कोरोना नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। सरकार की ओर निर्धारित एसओपी का पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें