पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना पुलिस टीम ने सूरजपुर क्षेत्र में स्मैक समेत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 4.98 ग्राम स्मैक बरामद की गई जिसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
पांवटा थाना के मुख्य आरक्षी तेजिंद्र सिंह, आरक्षी सुनील कुमार, एचएचजी ओम प्रकाश और चालक आरक्षी रोशन की टीम गश्त पर निकली थी। इस बीच गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध नशे का धंधा कर रहा है। पुख्ता सूचना जुटाने पर पुलिस टीम ने सूरजपुर निवासी नवीन कुमार(21) पुत्र राकेश कुमार के रिहायशी घर पर छापा मारा। तलाशी में आरोपी नवीन के बिस्तर के ऊपर की तरफ सेल्फ एक पारदर्शी लिफाफा पड़ा पाया गया। प्लास्टिक लिफाफे में 4.98 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके बाद मामले की जांच कर रही टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि आरोपी नवीन से 4.98 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसके बाद मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।