शिलाई (सिरमौर)। उपमंडल शिलाई में एक युवक ने अपनी ही पंचायत की नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की की मां के बयान पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि लड़की की माता मेहमानी में गई थी। वापस घर पहुंचने पर पीड़िता ने सारी बात अपनी माता को सुनाई। लड़की ने अपनी माता को साथ लेकर शिलाई पुलिस में मामला दर्ज करा दिया है।
पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर नाबालिग को न्यायालय में पेश किया जहां उसके बयान की वीडियोग्राफी हुई। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सूत्र बताते हैं कि नाबालिग लड़की को युवक ने शादी का झांसा दिया तथा उसे रात को अपहृत कर घर ले गया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध भादंसं की धारा 363, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी पांवटा बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है।
-----------