फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिश्रवाला-माजरा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक व्यक्ति घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। मिश्रवाला से माजरा मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर में एक बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। लोगों ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद आरोपी बाइक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। माजरा थाना पुलिस टीम ने शिकायत मिलने पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिला ऊना के ग्राम खुरवाई निवासी अशोक कुमार पुत्र स्व. हरि दास के ब्यान पर मामला दर्ज हुआ है जिसमें कहा गया कि वह मिश्रवाला में दुकानों की शटर पर विज्ञापन के लिए पेंटिंग कार्य करता है। बुधवार को मिश्रवाला के पास दुकानों में लगे शटर में पेंटिंग कार्य कर रहा था। उसी समय एक बाइक माजरा की तरफ से आ रही थी। बाइक सवार ने धीमी गति से सड़क के दूसरी तरफ सड़क क्रास करने के लिए दाहिनी तरफ बाइक को मोड़ दिया लेकिन इसी बीच दूसरी बाइक माजरा की तरफ से बहुत तेज रफ्तारी से आई। इसने बाइक सवार को पीछे से गलत दिशा में आकर टक्कर मार दी।
हादसे में क्रास कर रहा बाइक सवार तुषार दूर जा गिरा जिससे उसके सिर से खून निकलने लगा। स्थानीय लोगों ने घायल को सड़क से उठा कर निजी एंबुलेंस से उपचार को अस्पताल पहुंचाया। जबकि, आरोपी अपनी बाइक छोड़ कर मौके से फरार हो गया। माजरा थाना के एएसआई माधो राम की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा-279 और 337 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा-187 के तहत मामला पंजीकृत कर लिया है। माजरा थाना पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें