पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब क्षेत्र के ग्राम किशनकोट निवासी 26 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसका पता चला। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि युवक पिछले 6 माह से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पांवटा साहिब के किशनकोट निवासी गुरदेव सिंह (26) पुत्र संतोष ने मंगलवार देर शाम को अपने कमरे में जाकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों को तबीयत खराब होने पर इसका पता चला।
इसके बाद युवक को पांवटा साहिब सिविल अस्पताल उपचार के लिए पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक ने गुरदेव को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में जुटी मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह की टीम ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि गुरदेव कुछ माह से मानसिक रुप से परेशान चल रहा था। देर शाम को सभी परिवार के सदस्य खेतों से भूसा घर लेकर आ रहे थे। घर आकर देखा तो गुरदेव के मुंह से झाग निकल रही थी। परिजनों का कहना है कि गुरदेव रोज रुटीन में अपनी दवाइयां लेता था। संभवता बीमारी की दवा समझ कर जहरीली दवा खा गया।
डीएसपी पांवटा साहिब वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि की है। डीएसपी ने बताया कि आईपीसी की धारा-174 के तहत मामला दर्ज कर पांवटा थाना पुलिस टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
-----------