फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: विधानसभा उपाध्यक्ष ने मैदान में मंच निर्माण के लिए 4 लाख देने की घोषणा की

विज्ञापन
लुधियाना में आयोजित की जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान मुख्यातिथि का स्वागत करते आयोजक। संव
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

विधानसभा उपाध्यक्ष ने मैदान में मंच निर्माण के लिए 4 लाख देने की घोषणा की

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन/ददाहू (सिरमौर)। विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने शनिवार को रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत संगड़ाह के लुधियाना में बाईलेश्वर क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। विधानसभा उपाध्यक्ष ने कहा कि युवाओं को खेलकूद प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
विनय कुमार ने कहाकि लुधियाना के इस खेल मैदान को और अच्छी तरह से विकसित किया जाएगा। उन्होंने इस खेल मैदान में मंच निर्माण के लिए प्रथम चरण में 4 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मैदान में बिजली और पानी की व्यवस्था भी की जाएगी जिसके लिए उन्होंने जलशक्ति और बिजली विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस मैदान में आने वाले समय में और अधिक टूर्नामेंट आयोजित किए जाएंगे ऐसी आशा करते हैं।

उन्होंने क्रिकेट प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्रिकेट क्लब को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी युवाओं के लिए किए जाने चाहिए।

बाईलेश्वर क्रिकेट क्लब लुधियाना के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर और सचिव सुभाष ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। गांव की बेटियों ने इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। विधानसभा उपाध्यक्ष को बाईलेश्वर क्रिकेट क्लब लुधियाना ने शॉल और टोपी भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन


इस प्रतियोगिता में 86 टीमों के करीब 900 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये तथा द्वितीय पुरस्कार में 51,555 रुपये रखे गए हैं। इस अवसर पर तहसीलदार सागड़ाह प्रोमिला, बीडीओ चेतन चौहान, कांग्रेस सचिव नेत्र सिंह तोमर, बीडीसी अध्यक्ष तेजेंद्र कंवल, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ओपी ठाकुर, मोहन लाल शर्मा, ग्राम पंचायत प्रधान वीरेंद्र ठाकुर, महिला मंडल सदस्य, विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी व क्षेत्र के अन्य गण्यमान्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें