भलाड़ भलोना पंचायत में क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ करते रणवीर ठाकुर। स्रोत: आयोजक
भलाड़ भलोना में किक्रेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। सिरमौर जिले के हरिपुरधार महल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भलाड़ भलोना की वार्षिक क्रिकेट प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। शिरगुल क्रिकेट क्लब भलाड़ की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला भाजपा महामंत्री रणवीर ठाकुर ने किया।
प्रतियोगिता के पहले मैच में क्यारी गुंडाह और डिमाइना की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें क्यारी गुंडाह की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डिमाइना को 6 विकेट से पराजित कर प्रतियोगिता से बाहर कर दिया। इस अवसर पर रणबीर ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताएं प्रतिभाशाली युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने और क्रीड़ा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने का अवसर प्रदान करतीं हैं।
उन्होंने कहा कि आज समाज में युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही हैं। इस प्रकार की ग्रामीण खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को नशे की चपेट से बचाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौके पर जिला भाजपा प्रवक्ता मेलाराम शर्मा और प्रताप रावत, सतपाल तोमर, बलबीर तोमर और संतराम शर्मा शिरगुल स्पोर्ट्स क्रिकेट क्लब, भलाड़ के प्रधान दीपराम ठाकुर, महासचिव मोहनलाल ठाकुर, कुशल ठाकुर, प्रताप ठाकुर, बलवीर ठाकुर, चेतराम ठाकुर और मोहर सिंह ठाकुर आदि मौजूद रहे। संवाद