फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: दवा मामले में छह आरोपियों को राहत, कोर्ट ने अंतरिम आदेश किया पक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
कोल्ड बेस्ट-पीसी सिरप की जांच से जुड़ा मामला, आरोपियों की ओर से पहले ही पेश हो चुकी थी जमानत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। विशेष अदालत ने दवा मामले में योगेश भसीन समेत छह आरोपियों से जुड़े जमानत मामलों में 23 मई 2026 को पारित आदेश को अंतिम रूप दे दिया और आवेदन का निपटारा कर दिया। अदालत के रिकॉर्ड के अनुसार, मामले की कार्यवाही ड्रग एंड फूड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन, जम्मू-कश्मीर के कंट्रोलर की ओर से 15 फरवरी 2020 को भेजे गए पत्र के आधार पर शुरू हुई थी। इसके बाद 15 से 17 फरवरी 2020 के बीच परिसर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कोल्ड बेस्ट-पीसी सिरप, बैच नंबर डीएल 5201 को जब्त किया गया और उत्पादन रोकने के आदेश जारी किए गए।
ड्रग इंस्पेक्टर ने जमानत का विरोध करते हुए अदालत को बताया था कि आरोपी पहले कमिटल कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इसके चलते उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी किए गए थे। हालांकि रिकॉर्ड में यह भी आया कि समान कारण से जम्मू में दर्ज एक अन्य आपराधिक मामले में संबंधित आरोपियों को पहले ही जमानत मिल चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने माना कि 23 मई 2026 के आदेश के बाद आरोपियों ने कमिटल कोर्ट में पेश होकर आवश्यक जमानती बांड जमा कर दिए हैं और अब वह वहां कार्यवाही में उपस्थित हो रहे हैं। इसी आधार पर विशेष न्यायाधीश ने पहले का आदेश पक्का करते हुए आवेदन का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें