फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 2

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चे की मौत पर परिजनों को मिलेगा 8.70 लाख रुपये मुआवजा
विज्ञापन

24 नवंबर 2022 को पुरुवाला थाना का मामला, ट्रैक्टर की टक्कर से 10 साल के बच्चे की हो गई थी मौत
परिजनों ने उचित मुआवजे के लिए एमएसीटी में लगाई थी गुहार, न्यायाधीश योगेश जसवाल ने सुनाया फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जिले के पांवटा साहिब क्षेत्र में सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 10 वर्षीय मासूम के परिजनों को मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण (एमएसीटी) ने 8.70 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है। पीठासीन अधिकारी योगेश जसवाल ने यह मुआवजा पंचकूला स्थित यूनिवर्सल सोम्पो जनरल इंश्योरेंस कंपनी (बीमा कंपनी) को अदा करने के निर्देश दिए हैं।
24 नवंबर 2022 को गांव मानपुर देवड़ा में मस्जिद के पास खड़े मोहम्मद जीशान को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी। हादसे में बच्चे की मौत हो गई थी। पुरुवाला थाना पुलिस ने इस मामले में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया था। मामले की सुनवाई करते हुए न्यायाधिकरण ने कहा कि दुर्घटना ट्रैक्टर चालक की लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुई। यह भी स्पष्ट किया कि दुर्घटना के समय ट्रैक्टर बीमित था और चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस मौजूद था। इसलिए बीमा कंपनी मुआवजा देने के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यायाधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व निर्णयों का हवाला देते हुए कहा कि नाबालिग बच्चे की आय का आकलन संभव नहीं होता, लेकिन उसके भविष्य की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए एकमुश्त मुआवजा दिया जाना उचित है। इसी आधार पर माता-पिता को संयुक्त रूप से 8.70 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश पारित किया गया। साथ ही, याचिका दायर करने की तिथि से राशि के भुगतान तक छह प्रतिशत वार्षिक ब्याज भी देय होगा।
संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें