फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirmour News: अदालत 2

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्ताना ऋण लेना पड़ा भारी, चेक बाउंस
विज्ञापन


मामले में आरोपी को एक साल की सजा

- साल 2018 का मामला, घरेलू जरूरतों के लिए दोषी ने उधार लिए थे 11.10 लाख रुपये

- अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास गुप्ता ने सुनाया फैसला

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)।

करीब सात साले पहले तहसील कमरऊ निवासी को दोस्ताना ऋण न चुकाना महंगा पड़ा। अदालत ने चेक बाउंस मामले में आरोपी रघुवीर सिंह को दोषी ठहराते हुए एक साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही, पीड़ित पक्ष को 16 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश भी दिया है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास गुप्ता ने फैसला सुनाते हुए आदेश दिया कि मुआवजा न देने की स्थिति में दोषी को तीन माह अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

तहसील पांवटा साहिब निवासी शिकायतकर्ता गीता राम ने अदालत को बताया कि रघुवीर ने सितंबर 2018 में घरेलू जरूरतों के लिए 11.10 लाख रुपये उधार लिए थे। उसने एक साल में उधार राशि चुकाने का वचन दिया था, लेकिन आरोपी निर्धारित तिथि तक 1,45,000 रुपये ही लौटा पाया, बाकी का भुगतान करने में विफल रहा। उसने 15 दिसंबर 2019 को 9,65,000 की राशि का एक चेक जारी किया, लेकिन बैंक में प्रस्तुत करने पर अपर्याप्त धनराशि के कारण बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानूनी नोटिस देने के बावजूद आरोपी ने न तो रकम लौटाई और न ही कोई संतोषजनक जवाब दिया। इसके बाद शिकायतकर्ता ने अदालत में शिकायत दर्ज करवाई। न्यायिक मजिस्ट्रेट ने फैसले में कहा कि आरोपी अपना पक्ष साबित करने में असफल रहा।

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें