फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व जिप अध्यक्ष दयाल प्यारी ने प्रदान किए मास्क और सैनिटाइजर

विज्ञापन
विज्ञापन
सराहां(सिरमौर)। प्रदेश में जैसे जैसे कोरोना महामारी बढ़ रही है वैसे-वैसे लोगों की सहायता के लिए समाजसेवी लोग भी आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में बुधवार को पच्छाद उपमंडल की लोकप्रिय नेत्री और पूर्व जिप अध्यक्ष दयाल प्यारी ने सराहां में मास्क और सैनिटाइजर बांटे। पूर्व जिप अध्यक्ष दयाल प्यारी ने एसडीएम डॉ. शशांक गुप्ता और पुलिस थाना प्रभारी सुभाष कुमार को हजार-हजार मास्क और सैनिटाइजर भेंट किए।
विज्ञापन

इस अवसर पर उनके साथ उनके पति पृथ्वी सिंह और कांट्रेक्टर जसपाल सिंह ठाकुर भी उपस्थित रहे। दयाल पयारी कश्यप ने बताया कि विपदा की इस घड़ी में जो लोग सामर्थ्य रखते हो उन्हें फ्रंटलाइन वर्करों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए। यह सभी लोगों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे कार्य कर रहे हैं।
दयाल प्यारी ने लोगों से प्रदेश सरकार के कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का भी आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचने का एकमात्र उपाय मास्क पहनना, सामाजिक दूरी का पालन करना और कोविड प्रोटोकाल का पूरी तरह से पालन करना ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें